Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

अभिनेत्री के घर में घुसे बंदूकधारी, छेड़छाड़ और अवैध संबंध....

Posted at: May 29 2020 12:17AM
thumb

मुंबई। पाकिस्तानी अभिनेत्री उजमा खान और उनकी बहन हुमा खान का एक वीडियो इन दिनों तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस और उनकी बहन के साथ शारीरिक हिंसा भी की गई। एक्ट्रेस के घर में एक महिला करीब 12 गनमैन के साथ घर में घुसी थीं और धक्का-मुक्की के साथ बुरी तरह गाली-गलौच करती नजर आईं।
दरअसल, महिला को एक्ट्रेस पर शक था कि उसके पति का अफेयर इससे चल रहा है। अपने पति के साथ अवैध संबंध होने के शक में महिला ने एक्ट्रेस और उनकी बहन के साथ बदसलूकी की। वहीं उजमा खान ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी गई कंप्लेन में उजमा ने अपने साथ हुए इस हादसे की सारी जानकारी दी।
उन्होंने दावा किया कि बदमाशों के साथ उनके घर आई महिला कोई और नहीं बल्कि रियल एस्टेट कंपनी बहरिया टाउन के चेयरमैन मलिक रियाज की बेटी है। शिकायत में उजमा खान ने लिखा कि मुझे शर्मिंदा किया गया, ब्लैकमेल किया गया, परेशान किया गया। पिछले 3 दिनों से मुझे मारने की धमकी दी जा रही है। बता दें कि वायरल वीडियो में महिला के साथ आए गार्ड्स एक्ट्रेस को गलत तरीके से छूते दिख रहे हैं और उनपर कांच के शोपीस और जूते भी फेंके जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस वीडियो को लेकर अब चर्चाओं का माहौल गर्म हो रहा है। लेकिन उजमा खान ने इन लोगों के खिलाफ लड़ने का मन बना लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को बताया कि उनके पास अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है। उन्होंने इन लोगों के खिलाफ लड़ने का फैसला किया है।