Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

गुरु पूर्णिमा 2020 : अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों से करें गुरु की आराधना, पूरी होगी हर मनोकामना

Posted at: Jul 5 2020 8:44AM
thumb

आज पूरे देश में गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। पिछले साल की ही तरह इस साल भी गुरु पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण एक ही दिन है। इस दिन गुरु को वस्त्र भेंट करने का भी महत्व है। आइए आपको बताते हैं आपकी राशि के अनुसार किस रंग का वस्त्र भेंट करने और किस मंत्र के जाप से आज गुरु पूर्णिमा के दिन शुभ फल मिल सकता है…

मेष राशि : ‘ॐ अव्ययाय नम:’ का जाप करें व लाल वस्त्र भेंट करें।

वृष राशि : ‘ॐ जीवाय नम:’ का जाप करें व सफेद वस्त्र भेंट करें।

मिथुन राशि : ‘ॐ धीवराय नम:’ का जाप करें व हरा वस्त्र भेंट करें।

कर्क राशि : ‘ॐ वरिष्ठाय नम:’ का जाप करें व क्रीम वस्त्र भेंट करें।

सिंह राशि : ‘ॐ स्वर्णकायाय नम:’ का जाप करें व गुलाबी वस्त्र भेंट करें।

कन्या राशि : ‘ॐ हरये नम:’ का जाप करें व हरा व पीला मिश्रित वस्त्र भेंट करें।

तुला राशि : ‘ॐ विविक्ताय नम:’ का जाप करें व खादी वस्त्र भेंट करें। 

वृश्चिक राशि : ‘ॐ जीवाय नम:’ का जाप करें व धोती का भेंट करें।

धनु राशि : ‘ॐ जेत्रे नम:’ का जाप करें व सोने की भेंट करें।

मकर राशि : ‘ॐ गुणिने नम:’ का जाप करें व पंचधातु व वस्त्र भेंट करें।

कुंभ राशि : ‘ॐ धीवराय नम:’ का जाप करें व ऊनी वस्त्र भेंट करें।

मीन राशि : ‘ॐ दयासाराय नम:’ का जाप करें व नीला वस्त्र भेंट करें।

गुरु पूर्णिमा की तिथि : 5 जुलाई

गुरु पूर्णिमा प्रारंभ : 4 जुलाई 2020 को सुबह 11 बजकर 33 मिनट से

गुरु पूर्णिमा तिथि सामप्‍त : 5 जुलाई 2020 को सुबह 10 बजकर 13 मिनट तक