Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

सावन में भगवान शिव को भूल कर भी अर्पण ना करें ये चीजें, नहीं तो...

Posted at: Jul 5 2020 8:59AM
thumb

सावन का महीना 6 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ये भगवान शिव का महीना होता है। इस पूरे महीने के सभी सोमवार को भगवान शिव की पूजा की जाती श्रावण मास के सोमवार बहुत ही सौभाग्यशाली एवं पुण्य फलदायी माने जाते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए एक उन्हें कही चीजों को अर्पण किया जाता है। सावन में बेलपत्र, दूध, दही, शहद आदि चढ़ाया जाता है। ये चीजें भगवान शिव को अतिप्रिय है। इन्हे अपर्ण करने से आपकी कई मुसीबतें दूर होगी।

सोमवार को भगवान शिव को क्या नहीं चढ़ाना चाहिए।

1. शिव को सफेद फूल पसंद हैं, लेकिन भगवान शिव को केतकी के फूल अर्पण नहीं करने चाहिए।

2. भगवान शिव की पूजा में शंख से जल अर्पित करने का विधान भी नहीं है।

3. भगवान शिव की पूजा में तुलसी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

4. कहा जाता है कि शिव पूजा में तिल का उपयोग निषिद्ध नहीं है।

5. हल्दी और कुमकुम शिव को न चढ़ाएं।

6. बासी या मुरझाए हुए फूल भगवान शिव को नहीं चढ़ाने चाहिए क्योंकि इससे शिव क्रोधित हो जाते हैं।

7. शिव जी को नारियल का पानी कभी न चढ़ाएं, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।