Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

आखिर घर में क्यों नहीं रखते है भगवान शनिदेव की मूर्ति, जानिए वजह

Posted at: Jul 5 2020 10:36AM
thumb

हिन्दू समाज में हम सभी अपने घर में मंदिर बनाते है और भगवान की मूर्ति रखते हैं लेकिन भगवान शनिदेव की मूर्ति नहीं रखते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर क्यों शनिदेव की मूर्ति घर में रखते हैं। शास्त्रों को माना जाए तो शनिदेव की मूर्ति घर में रखने की मनाही होती है।

क्यों नहीं रखते है भगवान शनिदेव की मूर्ति : 

शनिदेव की पूजा घर के बाहर मंदिर में ही करना चाहिए क्योंकि शनिदेव को श्राप मिला हुआ। उस श्राप के अनुसार शनि देव जिस पर भी अपनी दृष्टि डालेंगे उसका अनिष्ट हो सकता है और उसके घर में कुछ भी मंगल नहीं होता है। इसी के कारण कहा जाता है कि शनिदेव की पूजा घर में नहीं होती है।

शनि की दृष्टि से बचने के लिये किसी को भी अपने घर में उनकी मूर्ति नहीं लानी चाहिए। हम जब भी कभी देवी-देवताओं के दर्शन करते हैं तो उनके चेहरे की तरफ उनकी आंखों में देखकर करते हैं, लेकिन शनिदेव के दर्शन करते समय ऐसा नहीं करना चाहिए। उनके दर्शन करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कभी भी उनकी आंखों में नहीं देखना चाहिए।