Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

खेल

कोरोना के कारण बोलीविया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष का निधन

Posted at: Jul 20 2020 3:50PM
thumb

मॉस्को। बोलीविया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सीजर सेलिनास की वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने से मृत्यु हो गई। वह 58 वर्ष के थे। दक्षिण अमेरिका फुटबॉल संघ के अध्यक्ष एलेजांद्रो डोमिंगेज ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा - मुझे बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि मेरे प्रिये दोस्त सीजर अब नहीं रहे हैं।
बोलीविया फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सीजर एक ऐसे इंसान थे जो खेल के लिए समर्पित थे और वह बोलीविया और दक्षिण अमेरिका फुटबॉल में और विकास करने के लिए हमारे पास विरासत छोड़ कर गए हैं। एलेजांद्रो डोमिंगेज ने हालांकि उनकी मृत्य के कारण की पुष्टि नहीं की है लेकिन स्थानीय मीडिया के अनुसार सीजर पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।
विश्व स्वास्थ संगठन की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे अधिक 70 लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं बोलीविया में अबतक कोरोना से 59,582 लोग संक्रमित हुए है जिसमें से 2,151 लोगों की जान जा चुकी है और करीब 18,553 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।