Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

राशिफल: ''तुला'' राशि के जातकों का 28 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

Posted at: Sep 28 2020 12:15AM
thumb

तुला दैनिक राशिफल
गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है। आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं। जो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें। आप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात पर विशेष ध्यान दें कि आप क्या खा रहे हैं। आपका रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी लचीली है और इसी कारण आप पहले कई बार अस्वास्थ्यकर खाना भी खाते रहे हैं। वास्तव में अब आपके शारीरिक गठन को भी जोखिम है। आपको अपने खान –पान की आदतें सुधारनी होंगी। असल में,आज अपने खाने में लम्बे समय तक के लिए कुछ बहुत जरूरी बदलाव लाने का बिलकुल सही समय है। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आप किसी अलग संस्कृति या किसी दुसरे देश के रहने वाले/वाली के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। आप इस आदमी के लिए काफी उत्सुक और भावनात्मक अनुभव करेंगे। जब आप इस आदमी के साथ होंगे तो आपको बाकी दुनिया से कोई मतलब नही रह जाएगा। अगर भगवान् ने चाहा तो इस सम्बन्ध को जल्दी ही कोई ठोस रूप भी मिल सकता है। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आप अपने करियर की एक बड़ी सफलता के कगार पर खड़े है। ये आपके निर्णायक निर्णय पर निर्भर करेगा की आप इसे किस दिशा में ले जाना चाहते है। इसके लाभ और हानि पर आपको विश्लेषण करने की जरूरत है। आपका निर्णय आपके जीवन को प्रभावित करेगा और अगर आप सही विकल्प का चुनाव करते हैं, तो आपकी आय में अगले कुछ दिनों में काफी वृद्धि होने की संभावना है।