Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

राशिफल: ''कर्क'' राशि के जातकों का 29 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

Posted at: Sep 29 2020 12:09AM
thumb

कर्क दैनिक राशिफल
दिन शांत रहेगा। पिछले सप्ताह के व्यस्त कार्यक्रम से थोड़ी राहत मिलेगी,जो अच्छी लगेगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आप पर नजर रखे हुए हैं ,इसीलिए अधिक मेहनत करें।  कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं ,उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा,लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा है लेकिन आपकी भावनात्मक स्थिति काफी नाजुक है। कोई भी तनाव या भानात्मक दबाव अपना असर जरुर दिखाता है। आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील भी महसूस कर रहे हैं। अगर आप अपने तनाव से निपटने का अच्छा सा समाधान नही करते तो आप का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। अपने दिल के करीबी मामलों में नाटकीय स्थितियों और विवादों से बचे रहें। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आप किसी भी सम्बन्ध के भावनात्मक पक्ष से अधिक जुड़े रहते हैं और इसीलिए यह नही समझ पा रहे कि सम्बन्ध बहुआयामी होता है।  आपको गोल चक्करों में घूमना है जो अपने आप में मजेदार तो है ही लेकिन चुनौतियों से भरी भी है।  आपको किसी ऐसे के करीब आने का मौका मिलेगा जिसके आप लम्बे समय से प्रशंसक हैं। आप उसके साथ बहुत ख़ुशी महसूस करेंगे। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
कार्यस्थल पर आपका ध्यान भटक सकता है जो की आपकी उत्पादकता को कम कर सकता हैं। कार्यालय में प्रेम प्रसंग की एक संभावना आपको अपने कार्य से दूर ले जा सकती है हालांकि, आपको वापस अपनी एकाग्रता लाने की जरूरत है। ऐसी कोई भी कार्रवाई करने से बचें जो आपके सहयोगियों को परेशान या आक्रामक बनाये। आप ध्यान एक साधारण मोह से भी भंग हो सकता है। आप इस चीज़ पर ध्यान दे की जो चीज़ होनी थी वह होती है और अपना ध्यान कार्य पर केंद्रित करे।