Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

राशिफल: ''धनु'' राशि के जातकों का 29 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

Posted at: Sep 29 2020 12:13AM
thumb

धनु दैनिक राशिफल
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा। इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा।  अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें।  आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से चिडचिडे और परेशान सा महसूस कर रहे हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य की कीमत पर दूसरों का बहुत अधिक ध्यान रखने में लगे हुए हैं।  अब समय आ गया है कि आपको यही प्यार अपने लिए भी दिखाना होगा। अपने खाने पर ध्यान दें।  खूब आराम भी करें और अपने शरीर को आराम देने और ख़ुशी महसूस करने के लिए ब्यूटी पार्लर में भी जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा और उर्जावान महसूस करेंगे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
कोई भी पूर्ण नहीं है। अगर आप एक साथी से संतुष्ट है , तो आपको बाहर किसी भी चीज़ को तलाश करने की जरुरत नहीं है , क्यों की सब कुछ तो आपके पास ही है। इच्छाओं का कोई अंत नहीं है। आपको ये समझना जरुरी है की अगर आप अपने संबंध में स्थिर है , तभी आप एक बेहतर कल के लिए अपनी ऊर्जा को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन कर पायेंगे। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आप कुछ समय से अपनी विलम्ब परियोजनाओं के लिए धन संचित कर रहे थे और अब अपनी योजनाओ के क्रियान्वयन का ये सही समय है। जब आप कुछ वस्तु खरीदने जायेंगे तो हो सकता है की आप कुछ बड़ी एवं सुव्यस्थित चीज को देखकर उसे खरीदने की सोचे परन्तु आपको अपने बजट के भीतर रहकर ही काम करना है। व्यय आज अपरिहार्य हैं, लेकिन आज अनाव्यशक चीजों पर खर्च करने से बचे।