Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

राशिफल: ''मेष'' राशि के जातकों का 19 जनवरी 2021 का शुभ राशिफल

Posted at: Jan 19 2021 12:53AM
thumb

मेष दैनिक राशिफल
आपको खुद पर बहुत यकीन है लेकिन अति आत्मविश्वास और अधिकार जताने की प्रवृति से बचें। दूसरों पर अपनी राय थोपने की आदत से आज आपको नुक्सान उठाना पड़ सकता है। केवल सही होना ही काफी नही है,आपको इसक अभी ध्यान रखना होगा कि आप दूसरों को नाराज न करें। थोडा नरम रवैया अपनाएंगे तो काफी लंबित कामों को आज पूरा कर पायेंगे। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको अपने खाने के बारे में अतिरिक्त सावधानी रखनी है। अपच और पेट की तकलीफ तो सामान्यत हो ही सकती हैं ,कईयों को इससे गंभीर तकलीफ भी हो सकती है। तले-भुने खाने ,जंक फूड और मीठे स्नैक्स से दूरी ही बनाये रखना ठीक होगा। अगर सही सावधानी नही रखी तो लम्बे समय से बीमारी से परेशान व्यक्तियों को गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यायाम हल्का करें या आराम करें। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
जटिलताएँ आपके प्रेम के क्षेत्र में आ सकती है। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा , क्योकि आवेग आपको कुछ भी शुभ नहीं देगा। आपको अपने साथी के प्यार और स्नेह को पहचानने की भी जरुरत भी है जो की तनाव के चलते कही दब सा गया था। अपने आत्म सम्मान और अपने साथी के लिए अपनी प्रतिबद्धता के बीच एक अच्छे संतुलन को बनाए रखना अब बहुत महत्वपूर्ण है।
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए थोड़ा रुकने की जरुरत है एवं आपको कुछ समय निकालने की जरुरत है , ताकि आप अपने अतीत के अनुभवों पर विचार कर सके। आप अपने अतीत का मूल्यांकन करें की किस चीज को आपको बदलने की जरुरत है और किस चीज को ग्रहण करने की जरुरत है ताकि आप अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल कर सके। आपको अपनी खुद की क्षमताओं से न्याय करने की भी आवश्यकता होगी की आपको उसी राह पर चलना है जिस पर आप लम्बे समय से चल रहे थे।