Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

अमेरिकी संग्रहालय में प्रदर्शित होंगे गिनीज बुक में दर्ज भारतीय युवती के लम्बे बाल

Posted at: Apr 16 2021 4:50PM
thumb

अहमदाबाद। सबसे लम्बे बालों वाली किशोरी के तौर पर दो-दो बार गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज रह चुकी गुजरात निवासी भारतीय युवती नीलांशी पटेल ने देश दुनिया में उसे मशहूर बनाने वाले बालों को आख़रिकार काट दिया है और इसे अजूबी चीजों को रखने ले लिए प्रसिद्ध अमेरिकी संग्रहालय शृंखला ' रिप्लिज बिलीव इट ऑर नॉट' को सौंपने का फैंसला किया है।

उत्तर गुजरात के अरवल्ली जिलें के मुख्यालय मोडासा के शिक्षक दंपति ब्रिजेश और कामिनीबेन पटेल की बेटी नीलांशी का जन्म 16 अगस्त 2002 को हुआ था। छह साल की उम्र में एक बार नाई के ख़राब तरीके से बाल काटने के बाद उसने बाल कटवाना ही बंद कर दिया था। नवंबर 2018 में जब उसके बाल 5 फीट 7 इंच लम्बे हो गए तो उसने अर्जेंटीना की एक किशोरी को पीछे छोड़ गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया। गिनीज बुक ने उसके नाम को दोबारा अगले साल सितंबर में एक बार फिर दर्ज किया जब उसके बाल 6 फीट 3 इंच लम्बे हो गए थे। 

बेहद लम्बे और ख़ूबसूरत बालों के लिए उसे इटली के मशहूर टीवी 8 चैनल ने अपने प्रतिष्ठित कार्यक्रम नाइट ऑफ रिकार्ड्स में भी शामिल किया था। पिछले साल अगस्त में 19 साल की आयु पूरी हो जाने के बाद वह अपने बाल और लम्बे कर के भी तकनीकी तौर पर इस रिकार्ड को सुधार नहीं सकती थी क्योंकि इसके लिए अधिकतम आयु सीमा 18 साल ही है। उसके परिजनों ने आज बताया कि उसने अपने 6 फीट 7 इंच लम्बे बाल हाल में कटवा दिए। करीब 266 ग्राम वजÞन वाले ये बाल अमेरिका के उक्त संग्रहालय में प्रदर्शित किए जायेंगे। नीलांशी आगे चल कर कम्प्यूटर इंजिनीयर बनना चाहती हैं।