Wednesday, 24 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

पवन सिंह- हर्षिका पुनिचा स्टारर ''हम हैं राही प्यार के'' का ट्रेलर रिलीज

Posted at: May 16 2021 3:41PM
thumb

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' का ट्रेलर आज यशी फिल्म्स एवं एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है। फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' में पवन सिंह के साथ साउथ की खूबसूरत अभिनेत्री हर्षिका पुनिचा इंट्रोड्यूस हुई हैं, जहां दोनों की केमिस्ट्री लाजवाब नज़र आ रही है। फिल्म की पूरी कहानी लंदन में गढ़ी गयी है, जहां एक भोजपुरी समाज का शख्स चाहता है कि विदेश में भी वे अपने संस्कारों के साथ जिंदगी गुजारे और अपने बेटे की शादी देसी तरीके से करे। इस फिल्म के ट्रेलर में लंबे समय बाद काजल राघवानी भी पवन सिंह के साथ आयी हैं।
 
भोजपुरी की चर्चित अभिनेत्री शहर आफसा पर एक गाना भी फिल्माया गया है जो काफी जानदार है। फिल्म का टीजर इस बात की ओर इशारा करता है कि इसकी कहानी देश और परदेस के बीच लिंक्ड है। फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' यशी फिल्म्स प्रा. लि. प्रस्तुत और डिवाइन पिक्चर्स प्रा. प्रोडक्शन एवे जबावा एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर से बनी है। इसके निर्माता अभय सिन्हा एवं शिवांशु पांडेय तथा को - प्रोड्यूसर प्रशांत जम्मुवाला हैं, जिन्होंने कहा कि यह फिल्म की एक झलक है। हमने इस फिल्म को अनोखे कांसेप्ट के साथ बनाया है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आयेगी। 
 
फिल्म एक सामाजिक सरोकार वाली है, जिसे लोग अपने परिवार के साथ मिलकर देख सकेंगे। फिल्म के गाने, संवाद, स्क्रीनप्ले, एक्शन, इमोशन, डांस सभी दर्शकों को फिल्म से बंधे रखने वाले हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' के निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। फिल्म में पवन सिंह और हर्षिका पुनिचा के साथ दीपक सिन्हा, पदम सिंह, माया यादव, अनुराधा सिंह, संजय महानंदा, महिमा गुप्ता और अनन्या लीड रोल में हैं। संगीत ओम झा और गीत अरविंद तिवारी, श्याम देहाती, प्रिन्स दुबे, यादव राज एवं उमालाल यादव का है। स्क्रीनप्ले प्रेमांशु सिंह और अरविंद तिवारी का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे और रिकी गुप्ता हैं।