Friday, 03 May, 2024
dabang dunia

प्रदेश

मोदी की फिरोजपुर रैली किसान न खुश नजर आए।

Posted at: Jan 2 2022 3:26PM
thumb

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में होने वाली रैली का विरोध करने को लेकर किसान संगठनों के बीच मतभेद उभरने लगे हैं। किसान मजदूर संघर्ष समिति ने जहां! मोदी की फिरोजपुर रैली का विरोध करने का ऐलान किया है वहीं भारतीय किसान यूनियन एकता(उगराहां) ने इससे इनकार किया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेताओं ने प्रस्तावित रैली का किसी संगठन द्वारा विरोध करने के ऐलान के प्रति अनभिज्ञता प्रकट की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से जब समिति के  मोदी की रैली का विरोध करने सम्बंधी ऐलान को लेकर पूछा गया तो उन्होंने यूनीवार्ता को बताया कि विरोध करने का अब विषय ही नहीं रहा है।

किसानों की मांगें मानी जा चुकी हैं। वह रैली की तैयारियों को लेकर राज्य में सभी जगह जा रहे हैं। उन्हें कहीं से किसी विरोध की बात नजर नहीं आती है। रैली को लेकर लोग उत्साहित हैं। किन लोगों ने यह विरोध करने का ऐलान किया है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है लेकिन पता लगाएंगे। वैसे विरोध करने का अब कोई विषय ही नहीं रह गया है।