Thursday, 02 May, 2024
dabang dunia

प्रदेश

हिमाचल में 15 से 18 वर्ष के किशोरों का टीकाकरण अभियान शुरू

Posted at: Jan 3 2022 4:44PM
thumb

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 15 से 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले विद्यार्थियों का कोविडरोधी टीकाकरण की खुराक देने का अभियान आज से शुरू हो गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के स्कूल में किशोरों के टीकाकरण अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले 15 से 18 साल तक के 3.50 लाख किशोरों का 2797 स्कूलों में टीकाकरण किया जाएगा। इस लक्ष्य को 15 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। किशोर कहीं भी निकट के स्कूल में टीकाकरण करा सकते हैं। टीकाकरण के बाद विद्यार्थियों को आधे घंटे तक स्कूल में ही रोका जाएगा ताकि अगर किसी को कोई समस्या होती है तो उसका तुरंत उपचार सुनिश्चित किया जा सके। विद्यार्थी कोविड पोर्टल पर स्वयं पंजीकरण कर टीकाकरण के लिये समय तय कर सकते हैं। शिक्षा विभाग ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल प्रधानाचार्यों की जिम्मेदारी तय की है।