Sunday, 28 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

झारखंड में कोरोना के 507 नये मरीज मिले , 715 मरीज ठीक हुए , दो की मौत

Posted at: Feb 6 2022 11:27AM
thumb

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 715 मरीज ठीक हुए हैं और 449 नये मरीज मिले हैं जबकि से 2 मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 90, बोकारो 20, चतरा से सात, देवघर से 21, धनबाद से आठ, दुमका से पांच, पूर्वी सिंहभूम से 187, गढ़वा से सात, गिरिडीह से दो, गुमला से दो, हजारीबाग से दो, खूंटी से आठ, कोडरमा से 14,लातेहार से 23, लोहरदगा से 20, पलामू से 16, साहेबगंज से दो, सरायकेला से एक, सिमडेगा से आठ और पश्चिमी सिंहभूम से छह नये कोरोना मरीज शामिल है। राज्य में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है। मृतकों में हजारीबाग से एक और सरायकेला- खरसावां जिले से एक मरीज शामिल है।
 
वहीं, राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 431 252 हो गई है और 2010 2269 सैंपल की अब तक जांच की गयी है। इनमें से 2787 सक्रिय केस बचे हैं। कोरोना से 423155 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। राज्य में 5310 मरीजों की मौत कोरोना से अब तक हुई है।