Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

झारखंड में कोरोना के 373 नये मरीज मिले , 543 हुए ठीक, एक की मौत

Posted at: Feb 7 2022 10:36AM
thumb

रांची । झारखंड में कोरोना रफ्तार धीरे धीरे कम हो रही है और पिछले 24 घंटे के दौरान 543 मरीज ठीक हुए हैं एवं 373 नये मरीज मिले हैं जबकि इससे एक व्यक्ति की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 78, बोकारो दस, देवघर से तीन, धनबाद से दो, दुमका से छह, पूर्वी सिंहभूम से 177, गढ़वा से पांच, गिरिडीह से एक, गोड्डा से दो हजारीबाग से एक, जामताड़ा से दो, कोडरमा से 27, पलामू से 21, रामगढ़ से छह, सिमडेगा से 30और पश्चिमी सिंहभूम जिले से दो नये कोरोना मरीज शामिल है।
 
राज्य में कोरोना से धनबाद से एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 431625 हो गई है और राज्य में 2014 1429 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 2 616 सक्रिय मामले बचे है। राज्य में कोरोना से 423698 मरीज अब तक ठीक हुए हैं जबकि प्रदेश में 5311 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।