Thursday, 02 May, 2024
dabang dunia

प्रदेश

एफआईएच ने विश्व कप 2023 के लिए ड्रॉ घोषित किया, भारत पूल-डी में

Posted at: Sep 8 2022 1:55PM
thumb

भुवनेश्वर । अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने ओडिशा में होने वाले हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए गुरुवार को ड्रॉ घोषित किया। एफआईएच ने भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा है। गत चैंपियन बेल्जियम को जर्मनी, कोरिया और जापान के साथ पूल-बी में जगह दी गई है। इसके अलावा पूल-ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका, जबकि पूल-सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली को शामिल किया गया है। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी 2023 से किया जाएगा।