Monday, 29 April, 2024
dabang dunia

शेयर बाजार

Share Market: बाजार में मची भगदड़, निवेशकों के 13 लाख करोड़ रुपए डूबे

Posted at: Mar 13 2024 9:05PM
thumb

नई दिल्‍ली। Share Market में आज निवेशकों को काफी नुकसान हुआ और कुल 13 लाख करोड़ रुपए डूब गए। इसके साथ मार्केट में तेजी से रफ्तार धीरे हो गई और सेंसेक्स में भी 1000 अंकों की गिरावट हुई। दूसरी तरफ निफ्टी भी 350 अंक तक टूटते हुए बंद हो गया। बाजार विश्लेषकों की मानें तो दोपहर 2:35 बजे सेंसेक्स 1,046 अंक यानी 1.42 फीसदी टूटकर 72,621 स्तर पर कारोबार कर रहा था। 
 
इसके अलावा निफ्टी भी 1.74 फीसदी यानी 3.88 अंक गिरकर 21,947 पर कारोबार कर रहा था। मार्केट में निवेशकों ने अपनी कुल बाजार पूंजी में 14 लाख करोड़ रुपए गवां दिए हैं। पिछले सत्र में दर्ज किए गए 385.64 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन की तुलना में निवेशकों की संपत्ति 14 लाख करोड़ रुपये घटकर 371.69 लाख करोड़ रुपये हो गई। पावरग्रिड, एनटीपीसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन कंपनी और टाटा मोटर्स जैसे शेयरों ने सेंसेक्स में गिरावट का सामना किया।