Monday, 29 April, 2024
dabang dunia

अन्‍य

बिहार में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ट्रक ने 6 लोगों को मारी टक्कर; 4 बाइक सवार की मौत

Posted at: Mar 22 2024 5:57PM
thumb

बिहार के भोजपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। भोजपुर में पीरो थाना क्षेत्र के बिहियां- बिहटा स्टेट हाइवे पर लहरी तिवारीडीह गांव के पास शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइकों पर सवार छह लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद भी सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। आज बिहार के भोजपुर में भी एक ऐसा ही हादसा हुआ जहां दो बाइकों पर सवार छह लोगों को एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। हालांकी, पुलिस का मामले पर कुछ और ही कहना है। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल जान चली गई। जबकि,दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पीरो के डीएसपी राहुल सिंह का कहना है कि पहले दो बाइकों के बीच टक्कर हुई और उसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसी बीच गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दी। घटनास्थल पर पीरो थाने के अलावा सिकरहटा और इमादपुर थाने की पुलिस ने पहुंचकर सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक घटना लगभग साढ़े ग्यारह बजे के आसपास की है।

सिकरहटा के नऊवां गांव निवासी संजू देवी पति वीर कुवर ,शिवानी कुमारी पिता वीर कुवर ,ओमजी पिता वीर कुंवर वीर कुवर राम पिता आनन्द राम सभी रिश्तेदार के यहां रोहतास के से जयश्री गांव से बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। जबकि, अभिषेक कुमार पिता रविन्दर पासवान, अन्टू कुमार पिता उमेश पासवान, तिरोजपुर से पीरो अपने घर पर बाइक से जा रहे थे।