Monday, 29 April, 2024
dabang dunia

अन्‍य

पटना में सड़क हादसे में 2 की मौत,9 घायल, स्पीड में जा रहीं कारों की आमने-सामने टक्कर

Posted at: Mar 23 2024 3:43PM
thumb

मानेर। पटना (Patna) में आरा-पटना मुख्य मार्ग पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग जख्मी हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है। घायलों में चार लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

दरअसल, नालंदा जिले में रहने वाला कार सवार युवक परिजनों के साथ होली पर्व (holi festival) को लेकर अपनी ससुराल भोजपुर जा रहा था। इसी दौरान आरा की ओर से आर ही एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने देखा तो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

दुर्घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में चार लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है।

इस मामले में प्रशिक्षु एएसपी दीक्षा भवरे ने बताया कि दो कारों की टक्कर हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं 11 लोग घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।