Friday, 10 May, 2024
dabang dunia

प्रदेश

बुरहानपुर में भीषण हादसा: इंदौर से अकोला जा रही यात्री बस 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 19 लोग घायल

Posted at: Apr 27 2024 12:38PM
thumb

बुरहानपुर। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के जसौदी गांव के पास शनिवार तड़के एक यात्री बस अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे बस में सवार करीब एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो हो गए। जानकारी के अनुसार यात्री बस इंदौर से अकोला जा रही थी। इस दौरान बस हादसे का शिकार हो गई। बस के खाई में गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला।

वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद हादसे में घायल 19 यात्रियों को अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी ही हालत खतरे से बाहर है। पुलिस इस बात की जांच भी कर रही है की बस का परमिट था या नहीं।