Thursday, 09 May, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

भगवान राम के किरदार में दिखे रणबीर कपूर, सीता मां बनीं सई पल्लवी, फिल्म के सेट से लीक हुईं तस्वीरें

Posted at: Apr 27 2024 4:30PM
thumb

नितेश तिवारी की रामायण का बेसब्री से इंतजार है। अब तक फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में जानकारी सीक्रेट रखी गई थी। हालाँकि, हाल ही में रणबीर कपूर और साईं पल्लवी का भगवान राम और देवी सीता के रूप में पहला लुक लीक हुई तस्वीरों में सामने आई है। रणबीर कपूर और सई पल्लवी का रामायण लुक सभूी को बेहद पसंद आ रहा है। इन लीक फोटोज ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। 

शनिवार को रामायण के सेट से अयोध्या के युवराज भगवान राम के रूप में पारंपरिक पोशाक पहने रणबीर और सीता के रूप में राजकुमारी लुक में साई की तस्वीरें लीक हो गईं। सोशल मीडिया पर ऐतिहासिक महाकाव्य के सेट से रणबीर और साई की झलकियाँ पोस्ट कीं। अभिनेता पहली बार एक-दूसरे के साथ आनस्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  रणबीर भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए सख्त शाकाहारी भोजन और कसरत दिनचर्या का पालन कर रहे हैं। रणबीर को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में देखा गया था, जिसमें को-स्टार थीं रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, सौरभ सचदेवा, शक्ति कपूर और अन्य।

कुछ दिन पहले रामायण के सेट से लीक हुई तस्वीरें सुर्खियां बनी थीं। अरुण गोविल राजा दशरथ की वेशभूषा में नजर आए, जबकि लारा दत्ता कैकेयी के गेटअप में थीं। बॉबी देओल, विजय सेतुपति और सनी देओल के क्रमशः कुंभकरण, विभीषण और भगवान हनुमान की भूमिका निभाने की भी खबरें आई हैं। हालांकि अभी इस बारे में ऑफिशियल घोशणा का इंतजार है।