Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

उत्तराखंड

भाजपा के प्रदर्शन के दौरान घायल शक्तिमान हार गया ज़िंदगी की जंग

Posted at: Apr 20 2016 8:57PM
thumb

देहरादून। 14 मार्च को विधानसभा के बाहर विरोध-प्रदर्शन के दौरान मसूरी विधायक गणेश जोशी ने घोड़े पर लाठियां बरसाई थीं, जिसमें घोड़े का बायां पैर टूट गया था। शक्तिमान पर हमले के बाद उसकी टांग को सर्जरी कर काट दिया गया था। डॉक्टरों ने अमेरिका से एक नया पैर मंगवाया जिसकी कीमत लगभग तीन हजार डॉलर थी। पिछले 10 साल से उत्तराखंड पुलिस के लिए काम कर रहे

शक्तिमान की टांग काटे जाने के बाद लोग तो सदमे में थे ही पुलिस महकमा भी सदमे में था। देश और दुनिया में शक्तिमान के ठीक हो जाने की दुआएं की गई थी, लोग ये दुआएं कर रहे थे कि‍ शक्तिमान अपनी कृत्रिम टांगों के सहारे फिर से खड़ा हो सके। कि इस घोड़े को गैंगरीन नाम की बीमारी हो गई थी और पिछले एक दो दिनों से ऐसी ख़बरें आ रही थी कि बीमारी फैल गई है। इसके चलते माना जा रहा ही कि इसी वजह से इस घोड़े की मौत हुई है।