Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

उत्तराखंड

CM रावत ने ज्‍योतिषी के कहने पर हटवाई घोड़े शक्तिमान की मूर्ति

Posted at: Jul 12 2016 11:53AM
thumb

देहरादून। देहरादून में रिस्पना चौक से घोड़े शक्तिमान की मूर्ति को रातों-रात हटावा दिया गया। नौ जुलाई को ही शक्तिमान घोड़े की मूर्ति को विधानसभा तिराहे पर स्थापित किया गया था।
खबर ये आ रही है कि सीएम हरीश रावत ने ज्‍योतिषी के कहने पर घोड़े की मूर्ति को हटावा दी। मूर्ति को हटाने के संकेत सोमवार को उसी समय मिल गए थे जब सीएम ने पुलिस लाइन में शक्तिमान पार्क का उद्घाटन करने से मना कर दिया था। रावत ने कहा था कि आने वाली सरकार ही अब इस पार्क का उद्घाटन करेगी।
जोशी पर लगा था घोड़े की टांग तोड़ने का आरोप
गौरतलब है कि, बीती 14 मार्च को भाजपा के विधानसभा कूच के दौरान पुलिस के घोड़े शक्तिमान की पिछली टांग टूट गई थी। भाजपा विधायक गणेश जोशी पर घोड़े की टांग तोड़ने का आरोप लगा और 18 मार्च की तड़के इस आरोप में जोशी को गिरफ्तार भी किया गया था। 
लगाई गई थी कृत्रिम टांग
पूना के डॉक्टरों ने शक्तिमान के पैर का ऑपरेशन किया था। ऑपरेशन के बाद शक्तिमान को कृत्रिम टांग लगाई गई। अमेरिका से भी शक्तिमान के लिए कृत्रिम पैर मंगाया गया। एक ऑपरेशन के लिए जब घोड़ को बेहोश किया गया तो 20 अप्रैल को उसकी मौत हो गई थी।