Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

प‍.बंगाल

ममता ने पार्टी सांसदों तथा विधायकों की कल बुलाई बैठक

Posted at: Jan 3 2017 6:26PM
thumb

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को पार्टी सांसदों तथा विधायकों की बैठक बुलाई है। पिछले पांच दिनों में पार्टी के दूसरे सांसद को गिरफ्तार किया गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि बंद्योपाध्याय की गिरफ्तारी की बनर्जी ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार उनके अधिक से अधिक सांसदों तथा विधायकों को गिरफ्तार करना चाहती है
 
क्योंकि उन्होंने नोटबंदी के खिलाफ जोरदार अभियान शुरू कर रखा  है। बुधवार को इस मुद्दे पर पार्टी सांसदों तथा विधायकों की एक बैठक बुलाई गई  है। बनर्जी ने कहा मैं यकीन नहीं कर सकती कि सुदीप जैसे वरिष्ठ सांसद को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी आजाद भारत का सबसे बड़ा घोटाला है और इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को उनकी पार्टी दिन में 12 बजे से तीन घंटे तक सड़कों पर प्रदर्शन करेगी तथा नोटबंदी के खिलाफ भी लोगों को जागरूक करेगी। उन्होंने कहा हम भी राज्य में लोगों को गिरफ्तार कर सकते हैं मगर हम बदले की राजनीति में विश्वास नहीं करते हैं। बनर्जी ने कहा नोटबंदी  तथा पार्टी सांसदों की गिरफ्तारी के खिलाफ कम 10 राज्यों में जोरदार अभियान चलाया जाएगा।