Tuesday, 23 April, 2024
dabang dunia

प‍.बंगाल

सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त पर, नया कानून लाएंगे: ममता

Posted at: Jan 27 2017 7:26PM
thumb

कोलकाता। प्रदर्शन के नाम पर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को चेतावनी देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि उनकी सरकार ऐसा कानून लाएगी जिसके तहत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो को इसकी कीमत भरनी पड़ेगी। खाद्य साथी दिवस और पुलिस प्रतिष्ठान का यहां उद्घाटन करते हुए ममता ने कहा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को इसकी कीमत का भुगतान करना होगा। जरूरत पड़ने पर उनकी संपत्ति को जब्त कर इसकी भरपाई की जाएगी।

इस बारे में हम विधानसभा के अगले सत्र में कानून लाएंगे। उन्होंने कहा किसी सरकारी वाहन को जलाने या सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने से पहले सोचना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि धन कहां से आएगा। कानून अपने हाथ में मत लीजिए। लोकतंत्र में यह सही नहीं है। उन्होंने कहा अगर आपको पुलिस या किसी से कोई शिकायत है

तो हमें बताइए। राज्य सरकार कार्रवाई करेगी। सरकार आपकी सहायता के लिए है। यह आपको न्याय दिलाएगी। उनका बयान हाल में भांगड़ में हुई हिंसा के सिलसिले में आया है जहां कई पुलिस वाहनों को जला दिया गया और क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने लोगों से आग्रह किया कि राज्य में शांति को बाधित करने का प्रयास करने वाले तत्वों को अलग...थलग करें।