Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

6 साल का है दुनिया का सबसे छोटा डीजे

Posted at: Jun 25 2017 10:04AM
thumb

6 साल के बच्चों को अक्सर हम खेल-कूद करते देखते हैं। पर अगर 6 साल का कोई बच्चा आपकी पार्टी या क्लब में डीजे बन कर आये तो? है न चौंकाने वाली बात! 6 साल का इत्सुकी मोरिटा विश्व में सबसे छोटी उम्र का डीजे है। जापान के रहने वाले इत्सुकी ने अपनी इस काबिलियत के बूते गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
इत्सुकी ने ओइस कला को प्रारंभिक स्तर पर अपने परिवार के एक दोस्त से सीखा। 
इसके बाद जहां भी रेस्तरां व क्लब में मौका मिलता, वह अपना जौहर दिखाने लगता। इत्सुकी के बजाये ट्रैक पर बड़े और बच्चे दोनों ही झूमने लगते थे। धीरे-धीरे इत्सुकी पूरे जापान से लेकर पूरे विश्व में प्रचलित हो गया। जापान की पार्टियों में वह अक्सर अपनी परफॉर्मेंस देता नजर आता है।