Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

बॉक्‍स ऑफिस

पहली 200 करोड़ी फिल्म बनने को तैयार है ''गोलमाल अगेन''

Posted at: Nov 3 2017 5:10PM
thumb

नई दिल्ली। रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। गोलमाल फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 7.25 करोड़ रु., शनिवार को 10.61 करोड़ रु., रविवार को 13.58 करोड़ रु., मंगलवार को 4.02 करोड़ रु. और बुधवार को 3.78 करोड़ रु. की कमाई की। लेकिन अब 183 करोड़ की कमाई के साथ 'गोलमाल अगेन' साल 2017 की पहली 200 करोड़ी फिल्म बनने को तैयार है। 

इस वीकेंड तक फिल्म आसानी से 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। बता दें, गोलमाल अगेन ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। जिस तरह से फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है उससे लगता नहीं है कि यह आने वाले दिनों में थमने वाली है। यह फिल्म अजय देवगन के करियर की सफलतम फिल्मों में शुमार हो गई है। वहीं इसने रोहित शेट्टी को सफल डायरेक्टर भी बना दिया है।