Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

हॉलीवुड

महिला पॉप सिंगर ने केला खाते हुए डाला विडियो, 2 साल की जेल

Posted at: Dec 13 2017 5:56PM
thumb

मुबंई। मिस्र में एक महिला पॉप सिंगर के वीडियो पोस्ट करने पर 2 साल की सजा सुनाए जाने का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मंगलवार को काहिरा की कोर्ट ने महिला पॉप सिंगर पर 560 डॉलर यानी करीब 36,000 रुपए का जुर्माना लगाते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। 25 वर्षीय पॉप सिंगर शाइमा अहमद पर यह कार्यवाही एक वीडियो पोस्ट करने के बाद हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाइमा अहमद पोस्ट की गई वीडियो में कुछ लड़कों के साथ दिखाई दे रही हैं जिसमें उन्होंने केला खाया था।
 
इसके बाद कोर्ट ने सिंगर को कामोत्तेजना भड़काने के आरोप में दोषी पाया है। 25 वर्षीय शाइमा अहमद को एक केला खाते हुए वीडियो पोस्ट करना काफी भारी पड़ गया है। महिला सिंगर की इस वीडियो पर काफी बवाल खड़ा हो गया है। यहां तक कि मुस्लिम बहुल देश मिस्र के एक टीवी टॉक शो में इसपर चर्चा भी रखी गई।