Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

चुनाव

अभी चुनाव हुए तो फिर बनेगी एनडीए की सरकार

साल 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं, लेकिन इनके लिए अभी से सर्वे कराए जा रहे हैं। इंडिया टुडे ग्रुप और एबीपी-सीएसडीएस ने एक सर्वे किया है।
Posted at: Jan 27 2018 8:30PM
thumb

साल 2019 में लोकसभा चुनाव  होने हैं, लेकिन इनके लिए अभी से सर्वे कराए जा रहे हैं।  इंडिया टुडे ग्रुप और एबीपी-सीएसडीएस ने एक सर्वे किया है। दोनों ने देश के मौजूदा हालातों पर अलग-अलग सर्वे कर बताया है कि इस वक्त देश में क्या माहौल है। दोनों सर्वे के परिणामों के मुताबिक यदि इस वक्त चुनाव हो जाएं तो एनडीए एक बार फिर बहुमत की सरकार बनाने में सफल रहेगी।
इंडिया टुडे के सर्वे में एनडीए को 309 सीटें
इंडिया टुडे ग्रुप के सर्वे के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 309 सीटें और यूपीए को 102 सीटें हासिल हो रही हैंं। इसके अलावा पीएम के चेहरे के लिए अभी भी 53 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को ही बेहतर बताया है, लेकिन 22 फीसदी लोगों का मानना है कि राहुल गांधी देश के बेहतर पीएम साबित हो सकते हैं।
सर्वे के मुताबिक आज भी लोग महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा मानते हैं। 29 फीसदी लोगों का कहना है कि बेरोजगारी सबसे बड़ी चुनौती है, जबकि 23 फीसदी लोग महंगाई को सबसे बड़ा मुद्दा मानते हैं। 
एबीपी-सीएसडीएस के सर्वे में एनडीए को 301 सीटें
एबीपी न्यूज, सीएसडीएस और लोकनीति के साथ मिलकर किए गए सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं तो एनडीए को 301 सीट और कांग्रेस को 127 सीटें मिल रही है। सर्वे में 19 राज्यों की 175 लोकसभा सीटों पर 14336 वोटरों से उनकी राय जानी गई है। इस सर्वे के मुताबिक मोदी सरकार के कामकाज से 51 फीसदी लोग संतुष्ट है जबकि 40 फीसदी लोग असंतुष्ट हैं।
इस सर्वे के मुताबिक दक्षिण भारत की 132 सीटों पर यूपीए को 63 और एनडीए को 34 सीटें मिल रही हैं। वहीं 35 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। 2017 में हुए सर्वे में यहां यूपीए को 52 और एनडीए को 39 सीटें मिल रही थीं।
वहीं सर्वे के मुताबिक उत्तर भारत की 151 सीटों में से 111 पर एनडीए को बढ़त है। यहां 151 में से 111 पर एनडीए, 13 पर यूपीए और अन्य को 27 सीटें मिल रही हैं। मध्य पश्चिम भारत की कुल 118 सीटों में से एनडीए को 84, यूपीए को 33 और अन्य को 1 सीट मिल रही है।