Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

ज़रा हटके

पानी के नीचे मिली दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, देखें ये खुबसूरत फोटो

Posted at: Feb 5 2018 4:59PM
thumb

पुरातत्वविदों ने मेक्सिको को युकातान प्रायद्वीप के नीचे दुनिया की सबसे बडी गुफा की खोज की है। 14 साल की कडी मेहनत और सैकडों घंटे की गोताखोरी करने के बाद इसका पता चला है। यह खोज एक अविश्वसनीय पुरातात्विक स्थल की पहचान दर्शाती है, जो लुप्त हो चुकी माया सभ्यता की कहानियों और अनुष्ठानों को उजागर करती है। 
द ग्रेट माया एक्विफर (गैम) परियोजना की टीम ने सैक एक्तन और दोस ओजोस की गुफाओं को खोजने और मेक्सिको के युकातान प्रायद्वीप के तुलम में रहस्यमयी जल क्षेत्र के अध्ययन पर कई साल लगाए। जानकारी के अनुसार वे अब दो गुफाओं को एक साथ जोड़ने सक्षम हैं। गुफा बनाने का नियम यह है कि जब दो गुफाएं जुड़ती हैं, तो बड़ी गुफा में छोटी गुफा समाहित हो जाती है। इसका मतलब यह है कि सैक एक्तन को सबसे बड़ी गुफा के रूप में जाना जाएगा।
347 किलोमीटर तक फैली गुफा का रास्ता उलझनभरा व भूलभूलैया जैसा है। इसमें खूबसूरत कंदराएं हैं। हर गोते में गोताखोरों के सामने सुरक्षित वापस लौटने की चुनौती थी। पानी से भरा गुफाओं में रास्ता भटके या ऑक्सीजन खत्म होने पर अक्सर गोताखोर मारे जाते है।