Wednesday, 17 April, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

टीवी स्टार काइली ने किया अपनी बेटी के नाम का खुलासा

Posted at: Feb 8 2018 2:23PM
thumb

लॉस एंजिलिस। रिएलटी टीवी स्टार काइली जेनर ने अपनी नन्ही बेटी का नाम 'स्टॉर्मी वेबस्टर' रखा है। काइली ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की। वह एक फरवरी को पहली बार मां बनी थीं।
काइली ने एक तस्वीर साझा की जिसमें उनकी बेटी मां का अंगूठा पकड़े है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा - 'स्टॉर्मी वेबस्टर'। रिएलटी स्टार ने अभी तक बेटी के पिता के नाम का खुलासा नहीं किया है। वह अभी रैपर ट्रेविस स्कॉट के साथ प्रेम संबंधों में हैं।