Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

ज्योतिष

LIFE के कई सीक्रेट्स राज खोलती हैं आपकी आईब्रो शेप

Posted at: Feb 8 2018 6:28PM
thumb

चेहरा भले ही सांवला हो, लेकिन अलग खूबसूरती की पहचान नैन-नक्श से की जाती है। अगर नैक-नक्श ही अच्छे न हों, तो गौरा रंग कुछ मायने नहीं रखता है। खूबसूरत चेहरे पर आंख, होंठ के साथ आईब्रो का भी अहम रोल होता है। शायद इसलिए लड़कियां आईब्रोज करवाती हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि सब लोगों की आईब्रो सेप अलग-अलग क्यों होती है?, आईब्रो की शेप आपकी लाइफ के कई सीक्रेट्स खोलती हैं। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे कि अलग-अलग आईब्रो शेप की सीक्रेट्स।
हाई आर्च आईब्रो
ऐसे आईब्रो शेप वाले लोग जिज्ञासू होते हैं। यह हर बात को बारीकी से समझने की कोशिश करते हैं। ये दूसरों के प्रति अपने प्यार को बहुत जल्दी जाहिर नहीं कर पाते।
स्ट्रेट एंगल आईब्रो
इस तरह के लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं और मजाकियां किस्म के होते हैं। ये नीयत से बेहद वफादार होते हैं।
मीडियम आर्च आईब्रो
इस तरह की आईब्रो वाले लोग शांत मिजाज वाले होते हैं और अपनी दोस्ती को अच्छे से निभाते हैं। उन्हें लाइफ में एडवेंचर पसंद होता है, लेकिन दिल की बात करने के काफी धीमे होते हैं।
कर्व आईब्रो
इस तरह की आईब्रो वाले लोग जिंदादिल होते हैं। यह न ज्यादा तनाव और न चीजों को दिल से लगाते हैं। यह एक बार जो ठान लेते हैं, वो करके रहते हैं।
सीधी आईब्रोज
सीधी आईब्रोज वाले लोग अपनी लाइफ को लेकर काफी साकारात्मक होते हैं। ज्यादातर यह लोग चीजों की बाहरी खूबसूरती को देखते हैं।