Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

लाइफ स्टाइल

स्विट्जरलैंड से कम नहीं है ‘औली’, ठंड में एक बार जरूर जाएं घूमने

Posted at: Feb 10 2018 5:32PM
thumb

पहाड़ों का मजा हो, भारी बर्फबारी हो ठंड में जमकर घूमना हो।ऐसे नजारे के लिए स्विट्जरलैंड जाने की कोई जरुरत नहीं है। उत्तराखंड के औली में आपको ऐसे नजारे आराम से देखने को मिल जाएगा। वैसे तो यहां पर मौसम बहुत ही ठंडा रहता है, लेकिन घुमने का मजा ही कुछ और है।
औली उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के विख्यात बद्रीनाथ धाम के निकट घने जंगल, पहाड़ व मखमली घास से भरपूर एक बेहद ही खूबसूरत नजारा लगता है। यहा से नंदा देवी, हाथी गौरी पर्वत, नीलकंठ व ऐरावत पर्वत का नजारा भी देखा जा सकता है।
औली पर्यटन स्थल उत्तराखंड पर्यटन में अपना महत्तपूर्ण स्थान रखते है।औली को स्कींइग क्षेत्र के रुप में विकसित करने की बात चल रही है।विश्व की सबसे ऊंची मानव-निर्मित झील औली में स्थित है। कम बर्फबारी के दौरान यहाँ की सरकार नए स्की स्लोप पर आर्टिफिशिकल बर्फ का निर्माण कराती है।