Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

मनोरंजन

सीरियल ''बेपनाह'' में आएगा नया मोड़

Posted at: Feb 13 2018 1:23PM
thumb

मुंबई। जेनिफर विंगेट के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। उनके सीरियल 'बेपनाह' का एक और प्रोमो दर्शकों के लिए रिलीज किया जा चुका है। इस सीरियल में जेनिफर पहली बार हर्षद चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इतना ही नहीं इस सीरियल में सेहबान अजीम और नमिता दुबे भी मुख्य भूमिका में हैं।
सीरियल शुरू होने से पहले ही शो के निर्माताओं ने इसके एक और प्रोमो को रिलीज कर दिया है। सीरियल के प्रोमो को देखकर फैंस 'बेपनाह' के प्लॉट का काफी हद तक  अंदाजा लगा सकते हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि जेनिफर और हर्षद को उनके जीवनसाथियों के मौत की खबर मिलती है। जिसके बाद जो होता है उससे दोनों की लाइफ में यू टर्न आ जाता है।