Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

प्रदेश

बीजेपी के बीएस येदियुरप्पा बोले - मुर्गा खाकर मंदिर गए थे राहुल गांधी

Posted at: Feb 13 2018 2:39PM
thumb

बेंगलुरु। कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर करारा हमला बोला।  उन्होने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होने लिखा कि एक तरफ मुख्यमंत्री सिद्धरमैया हैं जो मछली खाने के बाद मंजुनाथ धर्मस्थल के दर्शन करते हैं और दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं जो जावरी मुर्गा खाने के बाद नरसिम्महा स्वामी के दर्शन करने गए। राहुल गांधी कर्नाटक चुनाव से पहले राज्य में अपने चुनावी दौरे पर हैं। बीएस येदियुरप्पा आने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। 
आप मजावाद कर रहे हैं... 
येदियुरप्पा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछा कि कांग्रेस पार्टी क्यों हमेशा हिन्दू भावानओं को आहत करती है।  उन्होने कहा कि हर किसी को समान नजरों से देखना ही समाजवाद कहलाता है लेकिन आप मजावाद कर रहे हैं। 
कर्नाटक में भी टेंपल रन आजमा रहे राहुल 
येदुरप्पा ने कहा - राहुल गांधी धर्म के प्रति अपनी आस्था बताते हुए कर्नाटक में चुनावी प्रचार में टेंपल रन कर रहे हैं। येदुरप्पा ने कहा कि गुजरात में भी राहुल गांधी ने यही टेंपल रन किया था। और कर्नाटक में भी राहुल गांधी यही तरीका आजमा रहे हैं। 
पहले सिद्धरमैया पर लगाया था आरोप
इससे पहले राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के ऐसा करने पर काफी विवाद हुआ था सिद्धरमैया पर आरोप था कि उन्होने लंच में मछली खाने के बाद भगवान मंजुनाथ स्वामी के दर्शन किए थे। विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए सिद्धरमैया ने इस आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। राहुल गांधी पर लगा येदुरप्पा का ये आरोप कर्नाटक की राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है।