Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

खेल

पांचवे वनडे में शिखर धवन ने बनाए ये शानदार रिकॉर्ड

Posted at: Feb 14 2018 3:09PM
thumb

पोर्ट एलिजाबेथ। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांचवें वनडे में शिखर धवन शानदार बल्लेबाजी के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके। शिखर धवन ने पोर्ट एलिजाबेथ में 23 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली और अपनी छोटी सी इनिंग में उन्होंने 8 चौके लगाए। भले ही शिखर धवन इस मैच में अर्धशतक नहीं जड़ सके, लेकिन उन्होंने कुछ दिलचस्प आंकड़े अपने खाते में जरूर जुड़वा लिए।
ये बनाए रिकॉर्ड
- शिखर के साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में 5 मैचों में 305 रन हो गए हैं। वे भारतीय क्रिकेट इतिहास में सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं, जिसने साउथ अफ्रीका के खिलाफ उसी की सरजमीं पर 300 का आंकड़ा पार किया है। धवन से पहले कप्तान विराट कोहली भी इस कारनामे को अंजाम दे चुके हैं।
- धवन ने मौजूदा वनडे सीरीज में 2 अर्धशतक और एक शतक लगाया है। शिखर धवन का औसत 76.25 रहा है और उनका स्ट्राइक रेट भी सबसे ज्यादा है। शिखर धवन ने 110.50 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।
- शिखर ने रोहित शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी की। ये साझेदारी पोर्ट एलिजाबेथ में भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले खेले पांच मैचों में भारत के ओपनर्स ने यहां कुल 39 ही रन बनाए थे।
- पोर्ट एलिजाबेथ वनडे में शिखर धवन ने पहली स्ट्राइक ली। शिखर ने अपने वनडे कॅरियर में सिर्फ पांचवीं बार पहली गेंद खेली है। साल 2010 में आॅस्ट्रेलिया, 2011 में वेस्टइंडीज, 2013 में आॅस्ट्रेलिया और 2014 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी शिखर धवन ने मैच की पहली गेंद खेली थी।