Saturday, 20 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

प्रिया प्रकाश ने सनी लियोनी सहित इन बड़ी एक्ट्रेस को पछाड़ा

Posted at: Feb 14 2018 11:35AM
thumb

मुंबई। सोशल मीडिया सेंसेशन प्रिया प्रकाश लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। रातों-रात अपनी अपकमिंग फिल्म के एक वीडियो की क्लिप से चर्चाओं में आई प्रिया वारियर ने गूगल सर्च पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली वाली एक्ट्रेस सनी लियोनी, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ जैसी बड़ी एक्ट्रेस को पछाड़ दिया है। प्रिया गूगल पर सर्च के मामले में नंबर 1 हो गई हैं।
प्रिया के नए वीडियो को देखने के लिए करोड़ों लोगों ने प्रिया को गूगल पर सर्च किया, जिसके कारण बॉलीवुड के बड़े सितारों के सर्चिंग रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। इतना ही नहीं प्रिया प्रकाश को इंस्टाग्राम पर एक दिन में 6 लाख से भी ज्यादा लोगों ने फॉलो किया है। अपनी एक वीडियो क्लिप से ही प्रिया इंटरनेट पर लोकप्रियता के मामले में कैटरीना कैफ और सनी लियोनी के बरक्स आकर खड़ी हो गई हैं। सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात स्टार बनी प्रिया केरल के त्रिसूर शहर की रहने वाली हैं। अपनी अपकमिंग मलयालम फिल्म में प्रिया के गाने की एक क्लिप वायरल हो गई थी। 
इस वीडियो में एक स्कूल की लड़की अपने बैचमेट से मिले प्रेम के प्रस्ताव पर आंख मारकर सहमति जता रही है। इसके बाद लड़के और लड़की दोनों के रिएक्शन देखने वाले हैं। दोनों की इन्हीं मासूम अदाओं ने लोगों को भी अपना दीवाना बना दिया है और देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। ये क्लिप मलयालम फिल्म उरु आदर लव के गाने मानिक्य मलाराया पूवी से ली गई है। प्रिया की ये डेब्यू फिल्म है। यह फिल्म 3 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।