Wednesday, 17 April, 2024
dabang dunia

खेल

विजय हजारे ट्राॅफी : झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को हराया

Posted at: Feb 14 2018 5:22PM
thumb

हैदराबाद। कप्तान विराट सिंह की 96 रन की शानदार पारी के दम पर झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को विजय हजारे ट्राॅफी ग्रुप डी मैच में बुधवार को 97 रन से हरा दिया। झारखंड ने नौ विकेट पर 296 रन का मजबूत स्कोर बनाने के बाद जम्मू-कश्मीर को 46 ओवर में 199 रन पर ढेर कर दिया। जम्मू-कश्मीर के लिए शुभम पुंडीर ने सर्वाधिक 74 रन बनाए।
झारखंड की तरफ से विकास सिंह ने 37 रन पर तीन विकेट और आशीष कुमार ने 23 रन पर तीन विकेट लिए। झारखंड की छह मैचों में यह दूसरी जीत रही जबकि जम्मू कश्मीर की इतने ही मैचों में यह चौथी हार रही। दोनों के आठ-आठ अंक रहे। झारखंड ग्रुप में पांचवें और जम्मू कश्मीर छठे स्थान पर रहा।