Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

पहली बार एकता कपूर के साथ काम करेंगे रवि किशन

Posted at: Feb 14 2018 6:33PM
thumb

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन वेब सीरीज में काम करने जा रहे हैं। रवि किशन पहली बार एकता कपूर के साथ वेब सीरीज में नजर आएंगे। वह क्राइम पर आधारित शो 'द फॅमिली' में नजर आएंगे। इस वेब सीरिज का निर्माण एकता कपूर कर रही है। इसमें रवि किशन के अलावा विवेक ओबेरॉय की अहम भूमिका होगी।
वेब सीरीज के माध्यम से रवि किशन का डिजिटल डेब्यू भी होगा, जो कि इस शो में एक खास भूमिका निभाते नजÞर आयेंगे। यह वेब सीरिज भू माफियाओं पर आधारित है। रवि किशन ने कहा - मैं बहुत उत्साहित हूं कि मैं डिजिटल डेब्यू एकता कपूर की कंपनी के साथ कर रहा हूं। यह एक अलग कांसेप्ट है और इसका उपयोग भी कम हुआ है। मैं पहली बार एकता कपूर के साथ जुड़ रहा हूं और इसे लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।