Thursday, 28 March, 2024
dabang dunia

अन्‍य

इलेक्ट्रिक उत्पादों की प्रदर्शनी में ढाई लाख लोग होंगे शामिल!

Posted at: Feb 16 2018 4:16PM
thumb

जयपुर। आधुनिक इलेक्ट्रिक उत्पादों की प्रदर्शनी दस से चौदह मार्च तक ग्रेटर नोएडा के इण्डिया एक्सपो मार्ट में आयोजित की जायेगी।

इलेक्ट्रॉमा के अध्यक्ष गोपाल काबरा ने बताया कि सौ से ज्यादा देशों के उद्योगपति इस प्रदर्शनी में अपने उत्पाद प्रदर्शित करेंगे। प्रदर्शनी में ढाई लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इनमें साढ़े छह सौ कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी होंगे। प्रदर्शनी के दौरान सात मुख्यमंत्रियों के साथ उद्योगपतियों को विचार-विमर्श का अवसर मिल सकेगा ताकि उद्योग स्थापित करने पर चर्चा की जा सके।

काबरा ने बताया कि ऊर्जा के क्षेत्र में पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा उत्पादन एवं इसके आधिकाधिक उपयोग के प्रयास सरकारी और गैर सरकारी स्तर पर हो रहे हैं।