Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

वायरल हुई सनी लियोन और डेनियल की लव स्टोरी

Posted at: Feb 16 2018 5:38PM
thumb

मुंबई। पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोन की लाइफ जितनी इंटरस्टिंग है उतनी है इंटरस्टिंग उनकी लव स्टोरी भी है। सोशल मीडिया पर सनी लियोन की लव स्टोरी की खबरें भी चर्चाओं में रहती है। अगर आप सनी लियोन और डेनियल की लव स्टोरी के बारे में नहीं जानते तो आज आपको बताते हैं।
एक दिन सनी अपने कुछ दोस्तों संग रेस्त्रां में छुट्टियां मना रही थी कि सनी और डेनियल की नजर एक दूसरे पर पड़ी। डेनियल सनी को पसंद करने लगे लेकिन सनी उनको ज्यादा भाव नहीं दे रही थी। ऐसा तब तक चला जब तक दोनों पहली डेट पर नहीं गए। 
डेनियल के सनी को डेट पर बुलाने पर जब सनी लेट आई तो डेनियल उनपर गुस्सा नहीं हुए। हालांकि सनी को इस बात की अपेक्षा नहीं थी। वह डेनियल से काफी इम्प्रेस हो गई और दोनों की एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। सनी और डेनियल के रिश्ते को 9 साल हो चुके है।