Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

खेल

नंबर वन बनने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने फेडरर

Posted at: Feb 17 2018 2:09PM
thumb

रोटरडम। ग्रैंड स्लेम खिताबों के बेताज बादशाह और आस्ट्रेलियन ओपन में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाले स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। 36 साल के फेडरर ने यहां रोटरडम ओपन के क्वार्टरफाइनल में हॉलैंड के रोबिन हासे को 4-6, 6-1, 6-1 हराकर यह उपलब्धि हासिल की। फेडरर ने इसके साथ ही अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल को शीर्ष स्थान से अपदस्थ कर दिया।