Friday, 19 April, 2024
dabang dunia

बिज़नेस

जेवराती माँग लुढ़की, सोने की कीमत में आई कमी

Posted at: Feb 17 2018 3:17PM
thumb

नई दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की जेवराती माँग घटने से इसकी कीमत 70 रुपए टूटकर 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम रह गई जबकि औद्योगिक उठान तेज रहने से चाँदी 370 रुपए चमककर 39,750 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। गिरावट के बाद भी सोना सवा साल के उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है। सप्ताह के दौरान इसके दाम 550 रुपए बढ़ चुके हैं। शुक्रवार को यह 31,820 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया था जो आठ नवंबर 2016 के बाद का उच्चतम स्तर था।

कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सोने में तेजी का क्रम जारी रहने से स्थानीय स्तर पर पीली धातु को समर्थन मिल रहा है। हालाँकि, स्थानीय ग्राहकी कमजोर पडऩे से इसमें गिरावट रही। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड के दाम 70 रुपए घटकर 31,750 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट में 31,600 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपए पर स्थिर रही।