Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

खेल

धोनी ने रचा इतिहास - तोड़ा कुमार संगकारा का ये बड़ा रिकॉर्ड

Posted at: Feb 19 2018 12:49PM
thumb

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्रसिंह धोनी ने पहले टी-20 मैच में नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। धोनी ओवरआॅल टी-20 क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैट लपकने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा है। संगकारा ने 194 पारियों में 133 कैच लपके हैं, वहीं धोनी के अब 262 पारियों में 134 कैच हो गए हैं। धोनी ने यह उपलब्धि 17,1 ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर अफ्रीका के विकेटकीपर रेजा हैंड्रिक्स का कैच लेकर की।