Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

खेल

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय पैदल चाल टीम घोषित

Posted at: Feb 19 2018 9:17PM
thumb

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के चयन समिति ने 4-15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में होने वाले 21 वें राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत के 20 किलोमीटर पैदल चाल टीम के सोमवार को घोषणा कर दी। भारतीय पुरुष टीम में इरफान केटी और मनीष सिंह रावत को शामिल किया गया है जिन्होंने पांचवीं राष्ट्रीय पैदल चाल प्रतियोगिता में रविवार को क्रमश? स्वर्ण और रजत पदक जीते थे। इरŸफान ने 1:21:31.25 और मनीष ने 1:21.31.72 का समय निकाला था। महिला वर्ग में सौम्या बी और खुशबीर कौर भारत की चुनौती संभालेंगी। सौम्या ने 21:31.28 का समय लेकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए सोना जीता जबकि खुशबीर कौर (1:32.16) ने रजत जीता।