Saturday, 27 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

प्रियंका की तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

Posted at: Feb 19 2018 9:20PM
thumb

गुवाहाटी। असम में पर्यटन विभाग के कैलेंडर में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर को लेकर विपक्षी कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एम्बेसेडर है। राज्य विधानसभा के चल रहे सत्र के दौरान सभी विधायकों को सरकारी टेबल कैलेंडर भेंट किया गया। कैलेंडर के कवर पेज पर हल्के भूरे रंग की फ्राक पहने और सिर पर पारंपरिक असमी 'जापी' लगाये प्रियंका की तस्वीर है। कांग्रेसी विधायक रूपज्योति कुरमी ने प्रियंका की पोशाक पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इसका राज्य के पारंपरिक पहनावे अथवा संस्कृति से कोई संबंध नहीं है। अन्य कांग्रेसी विधायकों ने कहा कि वे यह कैलेंडर स्वीकार नहीं करेंगे तथा इसे पर्यटन विभाग को लौटा देंगे।