Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

प्रदेश

भाजपा कर रही है लोकतंत्र की हत्या - यादव

Posted at: Feb 19 2018 9:24PM
thumb

अशोकनगर। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण यादव ने अशोकनगर के मुंगावली विधानसभा उपुचनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सभाओं के दौरान सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर प्रहार किए। यादव ने गुपलिया, पाटन, बीलाखेड़ा, जमुनिया, सागर, रूसल्ला, ढोंड़यिा, सेमरी पिपरई और खोंक्सी में जनसंपर्क किया और चुनावी सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है।

भाजपा के मंत्री मतदाताओं को धमकी दे रहे हैं कि यदि उन्हें वोट नहीं दिया तो सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में 14 वर्षों से काबिज है, तब मुंगावली और कोलारस के विकास की उन्हें कोई चिंता नहीं थी। अब चुनावों में सदैव की तरह मुख्यमंत्री हवाहवाई घोषणाएं कर रहे हैं। यादव रविवार को मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के मूडरी, प्यासी पिपरई, केंथन, देरासा, मक्तनखेड़ी, कुकरेठा, भांढोली, ललोई और भरियाखेड़ी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।