Friday, 26 April, 2024
dabang dunia

बॉलीवुड

अपनी आइब्रो के साथ फातिमा ने ये क्‍या किया

Posted at: Feb 20 2018 12:26PM
thumb

मुंबई। ‘दंगल’ में अपने दमदार अभिनय से नई पहचान बनाने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हुई तस्वीरों में फातिमा ब्लू कलर के लोअर के साथ ब्लैक कलर की क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में फातिमा के आईब्रो बेहद अलग दिख रहे हैं। उनकी एक तरफ की आईब्रो एक जगह से शेव की हुई दिखाई दे रही हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका यह लुक फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए है या फिर इसके पीछे की कोई और वजह है।

बता दें कि इस फिल्म के लिए आमिर ने भी अपने लुक में बेहद बदलाव लाया है। उन्होंने पियरसिंग करवाई है। ऐसे में फातिमा भी आमिर के नक्शे कदम पर चल रही हैं और उन्होंने अपने लुक में बदलाव लाया है। बता दें कि फिल्म में फातिमा सना के अलावा आमिर खान और कैटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म को विजय कृष्ण आचार्य डायरैक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के 7 नवंबर को रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे हैं।