Thursday, 25 April, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

भारतीय जनता पार्टी से डर रहे हैं हेमंत सोरन?

Posted at: Mar 5 2018 7:27PM
thumb

रांची। भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के विपक्षी गठबंधन बनाने के प्रयासों पर चुटकी ली है। भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि भाजपा के डर से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्षी एकता का ढोल पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि थैलीशाहों के चक्कर में सोरेन ने अपने परिवार को भी नहीं बख्शा और अब  उनका विपक्षी एकता का राग ढकोसला मात्र है। 

प्रभाकर ने सोरेन के भाजपा पर लगाए गए सरकारी तंत्र के दुर्पयोग के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सत्ता का दुरुपयोग झामुमो-कांग्रेस ने हमेशा किया और राज्य को विकास से दूर रखा। प्रभाकर ने कहा कि थैलीशाहों की जेब में बैठकर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ाने का झामुमो का इतिहास रहा है। इसके लिए तो हेमंत सोरेन ने अपने परिवार को भी नहीं बख्शा। अपनी गलती छिपाने के लिए वह भाजपा पर आरोप लगाते रहते हैं। भाजपा ने तो पारदर्शी सुशासन देकर विकास की गति तेज की है, जिससे राज्य विकास वृद्धि दर में देश मे दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।