Friday, 29 March, 2024
dabang dunia

झारखण्ड

झारखंड के युवाओं को हुनरमंद बनाएं : सुनील

Posted at: Mar 5 2018 7:29PM
thumb

रांची। झारखंड के उद्योग सचिव  सुनील कुमार वर्णवाल ने सिपेट से अपने मौजूदा संसाधनों का सर्वोत्तम इस्तेमाल से प्रदेश के युवाओं को हुनरमंद बनाने में योगदान देने की अपील की है। वर्णवाल ने सिपेट की क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति  की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि झारखंड में सिपेट की शुरुआत मई 2017 में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किये गये मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया के लिये भी बड़ी संख्या में कुशल युवाओं की जरूरत है। राज्य के युवाओं को कुशल बनाना मुख्यमंत्री की भी प्राथमिकता में है। इसके लिए सिपेट राज्य के युवाओं को योजनाबद्ध तरीके से कौशलयुक्त बनाएं।
उल्लेखनीय है कि जनवरी 2018 में सिपेट के कार्यों के मूल्यांकन एवं प्रगति की समीक्षा के लिए तथा बेहतर कार्य के लिए परामर्श देने के उद्देश्य से क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति  का गठन उद्योग विभाग द्वारा किया गया। प्रत्येक चार माह पर इसकी बैठक होगी। सोमवार को इसकी पहली बैठक थी जिसमें सिपेट  रांची के लिए बीई-बीटेक छात्रों के पीजी डिप्लोमा के लिए सीटों का निर्धारण, कौशल प्रशिक्षण के आवासीय कार्यक्रम के तहत छात्राओं के आवासन के लिए गर्ल्स होस्टल के प्रस्ताव पर विचार किया गया।